Contact for Advertisement 9354759354


छत्तीसगढ़: बकाया भुगतान की मांग को लेकर 23 अक्टूबर को कावेरी बीज कंपनी के रायपुर कार्यालय का घेराव करेंगे किसान

- Photo by :

  Published by: Daktar Kumar Sen ,   Edited By: md anish, Date: 16/10/2026 04:42:50 pm Share:
  • Published by: Daktar Kumar Sen ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 16/10/2026 04:42:50 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: महासमुंद कावेरी बीज कंपनी से कथित तौर पर बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसान और मजदूर 23 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित कंपनी के कार्यालय का घेराव करेंगे।

विस्तार

छत्तीसगढ़: महासमुंद कावेरी बीज कंपनी से कथित तौर पर बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज किसान और मजदूर 23 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित कंपनी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही की विशेष उपस्थिति में महासमुंद के पन्नालाल टावर में प्रभावित किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा करते हुए कंपनी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में शामिल किसानों का आरोप है कि महासमुंद, रायपुर, बेमेतरा और बलौदाबाजार सहित कई जिलों के सैकड़ों किसानों और मजदूरों का कंपनी पर लगभग चार करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अब किसान महासमुंद से रायपुर पहुंचकर कंपनी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

फरवरी में भी आंदोलन करने निकले थे किसान

किसानों ने बताया कि इससे पहले 20 फरवरी 2026 को वे धनेली स्थित कंपनी के प्रसंस्करण प्लांट का घेराव करने के लिए ट्रैक्टरों के साथ महासमुंद से रायपुर रवाना हुए थे। उस समय प्रशासन ने बेलसोंडा के पास किसानों और मजदूरों को समझाइश दी थी और समाधान का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया था।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तेजराम विद्रोही ने कहा कि प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने के करीब सात महीने बाद भी किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उनके अनुसार, किसानों को अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

15 अक्टूबर तक भुगतान की मांग की गई थी

तेजराम विद्रोही के मुताबिक, किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर को रायपुर स्थित कावेरी बीज कंपनी के सहायक संचालक को पत्र देकर 15 अक्टूबर तक भुगतान करने की मांग की थी। किसानों का आरोप है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद भुगतान के संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बैठक में कृष्ण कुमार चंद्राकर, भोजराम साहू, पंकजमणि चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, महेंद्र बंजारे, केशव राम पाल, अनिल चंद्राकर, बंशी साहू और प्रवीण चंद्राकर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News